खिलाड़ी कोई भी हो उसे खेल मैदान और खिलाड़ियों से विशेष लगाव होता है चाहे वह कही पर भी रहे। यहां हम बात कर रहे है ओलंपियन पूनम मलिक की। पूनम दिल्ली के आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थी मगर अब वह प्रति नियुक्ति पर तीन साल के लिए हिसार साई में हॉकी कोच के पद पर आ गई है। पूनम ने बीते तीन मार्च को साई में हॉकी कोच के रूप में ज्वाइन कर लिया। ओलंपियन पूनम मलिक का कहना है कि वह चाहती है कि खुद भी खेल से जुड़ी रहे और उनके द्वारा ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी तैयार हो। उन्होंने बताया कि वह सुबह शाम खिलाड़ियों को हॉकी का अभ्यास करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 40 खिलाड़ी उनके पास प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं साई से हॉकी कोच हरभजन भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। डाबडा से हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग और खेल प्रेमी योगराज शर्मा ने बताया कि तीन-चार दिन में एस्ट्रोटर्फ पर कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें पूनम मलिक को आमंत्रित किया जाएगा।