फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद कोरोना से बुजुर्ग की मौत , 49 नए संक्रमित

विज्ञापन
corona-testing - फोटो : corona-testing
विज्ञापन
जिले में सोमवार को कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा 14 विद्यार्थी और तीन डॉक्टरों समेत 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले हैं। जिले में एक तरफ टीकाकरण का काम चल रहा है तो दूसरी तरफ कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना संक्रमण के चार केस ऐसे भी मिले हैं, जो वैक्सीन लगवाने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 3 मरीजों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली थी। इनमें एक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक और दो सीनियर सिटीजन सेक्टर 5 व 14 के रहने वाले हैं, जिनको वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। चौथा मरीज शहर की एक कॉलोनी का रहने वाला है, जिसने अभी तक वैक्सीन की पहली डोज ही लगवाई है। इसे देखते हुए आमजन को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में कोई भी लाभार्थी वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित न समझें, कोरोना नियमों का पालन करें।
मृतक को नहीं थी दूसरी कोई बीमारी
विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 62 वर्षीय मृतक बुजुर्ग लितानी गांव का रहने वाला था और शनिवार को शहर के होली अस्पताल में दाखिल हुआ था। उसी दौरान शनिवार को ही उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। विभाग द्वारा इस कोविड-19 मौत को सोमवार को पोर्टल पर अपडेट किया गया है। कोरोना के अलावा मृतक में कोई अन्य गंभीर बीमारी नहीं मिली। इसे मिलाकर जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 368 हो गया है।
विज्ञापन

ये संक्रमित मिले :
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार सोमवार को मिले संक्रमितों में उकलाना का युवक, सेंट्रल जेल एक से हवलदार, लुदास का छात्र, उकलाना मंडी का छात्र एवं घरेलू कामकाज करने वाली महिला, कुंभा थुराना की छात्रा, प्रभु वाला एवं बुड्ढा खेड़ा गांव की 2 छात्राएं, पुलिस क्षेत्र की छात्रा, उकलाना मंडी की बुजुर्ग व युवक, आर्य नगर गांव की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, एक छात्र व छात्रा, सेक्टर 16-17 निवासी आधार अस्पताल का प्रबंधक, मीरपुर गांव की एक महिला व छात्रा, ढाणी खान बहादुर का छात्र ज्ञानपुरा की छात्रा, बयान खेड़ा एवं आजाद नगर के 2 छात्र, तरसेम नगर का छात्र, कैंट क्षेत्र का बुजुर्ग, आदर्श नगर का हवलदार, मार्बल सिटी का अध्यापक, उकलाना मंडी में सेक्टर-14 के 2 चिकित्सक, सेक्टर 16-17 का व्यवसायी, उकलाना मंडी की महिला, मोडाखेड़ा गांव का युवक, मंडी आदमपुर के एससीएफ अतिरिक्त व शिव कॉलोनी की महिला, डीएन कॉलेज क्षेत्र का व्यवसायी, सेक्टर-14 की दो महिला व सीनियर सिटीजन, रामपुरा मोहल्ला निवासी एचएयू का सहायक, सेक्टर-13 का सीनियर सिटीजन, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक, बांडाहेड़ी का सरकारी कर्मी व महावीर कॉलोनी का कर्मी, हांसी के गंगा बाघ का कर्मी व गढ़ी मोहल्ला का दुकानदार, सेक्टर-13 की सीनियर सिटीजन महिला और न्यू मॉडल टाउन निवासी महिंद्रा कोटक शाखा का प्रबंधक शामिल है।
मरीजों का रिकवरी रेट 96.63 फीसदी
सोमवार को अधिक किस मिलने से अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 257 हो गई है। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 96.63 प्रतिशत हो गया है। सोमवार को मिले केस को मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17644 हो गया है।
जिले में अब 67 कंटेनमेंट जोन
केस बढ़ने के चलते अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। ऐसे में विभाग की जिम्मेदारी भी अधिक बढ़ गई है, क्योंकि अब इन सभी कंटेनमेंट जोन में सैंपलिंग बढ़ाना आवश्यक है। इसके अलावा संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए आसपास के ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके चलते सार्वजनिक जगह पर दिए जाने वाले रैंडम सैंपलिंग लेने की प्रक्रिया प्रभावित होगी, क्योंकि विभाग के पास केवल 4 फील्ड टीमें हैं, मगर इस समय संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेना बेहद आवश्यक है।
रविवार और सोमवार को अधिक केस मिले हैं, इसलिए कंटेनमेंट जोन भी बढ़ाए गए हैं। अब वहां पर संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। अभी मेरे पास पूरी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट देखने पर ही पता चल सकेगा कि वैक्सीन लगने के बाद कितने संक्रमित मिले हैं।
-डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, आईडीएसपी इंचार्ज, हिसार।
वैक्सीन का असर एक से डेढ़ महीने बाद आता है और उसके बाद ही एंटीबॉडी पूरी तरह बनती है। यदि सही तरह से सावधानी न बरती जाए तो कोरोना से बचाव मुश्किल है। हमारे यहां पर हर समय मरीजों से संपर्क रहता है। ऐसे में चिकित्सक संक्रमित मिलते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. गीतिका दुग्गल, डायरेक्टर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें