फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भट्टू रोड का शुरू हुआ निर्माण कार्य, जल्द ही सुगम होगा सफर

Sat, 07 Dec 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोक निर्माण विभाग ने भट्टू रोड पर एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। करीब तीन माह से निर्माण बंद था। काम शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। भट्टू रोड पर 132 केवी के पास और भोड़िया खेड़ा में सिंचाई विभाग कार्यालय के पास काम बीच में रोक दिया गया था। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

इस रोड की चौड़ाई को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। जिसके लिए रोड को उखाड़ कर दोबारा बनाने का काम चल रहा है। रोड के निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री नहीं पहुंचने से रोड का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसकी वजह थी कि फसल अवशेष जलाए जाने के कारण वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ था। ऐसे में सरकार के आदेश पर खानक में स्थित खनन कार्य बंद करना पड़ा था। जिससे रोड काम रुका हुआ था। ऐसे में गांव भोडिया खेड़ा में स्थित सिंचाई विभाग के भवन से लेकर भोडिया खेड़ा नहर के पुल के पास और बिजली निगम से लेकर मिनी बाईपास तक रोड का कार्य बीच में छोड़ दिया गया था। जिससे धुंध के दौरान वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। जिससे हादसा होने की आंशका बनी हुई थी। जिसके वाहन चालकों को दिक्कत पेश आ रही है। यहां पर तीन माह बाद काम शुरू हो गया है।
अमर उजाला के 24 नवंबर के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने खबर पर संज्ञान लेते हुए मात्र दो सप्ताह से पहले ही रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिससे अब रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है और उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। धुंध आने से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों से अपील है कि वह भोडिया खेड़ा के पास अपने वाहनों की गति को सीमित रखें।
विज्ञापन

-गजेंद्र कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें