उकलाना मंडी। गांव के लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए बहू सविता देवी को सर्वसहमति से सरपंच चुना है। इसके अलावा 9 पंच भी सहमति से चुनने की तैयारी शुरू कर दी है। 1084 मतदाताओं वाले इस गांव में 507 महिला मतदाता हैं।
गांव कुंदनपुरा में मंगलवार को पूर्व सरपंच बलजीत वर्मा की अध्यक्षता में पंचायत हुई। वर्मा ने कहा कि सर्वसहमति से सरपंच चुनने से समय और पैसा दोनों बचेगा। ग्रामीणों ने 10वीं पास सविता देवी को सर्वसहमति से सरपंच चुना है। चार साल पहले सविता देवी वर्ष 2018 में बहू बनकर कुंदनपुरा आई थी। गांव में जल्द ही दोबारा पंचायत कर सभी पंच भी सर्वसहमति से चुनने का प्रयास किया जाएगा। सरपंच पद के लिए यह पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। पंचायत में पूर्व सरपंच रणसिंह, रामबिलास मालवाल, मोतीलाल, नरेश कुमार, बारूराम, ईश्वर दहिया, शेर सिंह फौजी, राजेंद्र भाकर, ठंडूराम, दलबीर खोवाल, कपिल, शीशपाल, बजरंग, पवन कुमार, रामचंद्र, रामपाल, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।