फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष की सही भूमिका निभाने में कांग्रेस नाकाम : रणबीर गंगवा

Sun, 23 Mar 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री रणबीर गंगवा।
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बजट में हर वर्ग के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। पिछले बजट की तुलना में 13.7 प्रतिशत अधिक बजट पेश किया है। वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, चिकित्सकों, व्यापारी प्रतिनिधियों सहित हर वर्ग से राय लेकर बजट तैयार किया गया है। भाजपा के संकल्प पत्र के बड़े वादे को पूरा करते हुए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पांच हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सही भूमिका निभाने में कांग्रेस नाकाम है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के हर गांव में कई तरह के कार्य चल रहे हैं। हर घर नल व हर नल में स्वच्छ जल के संकल्प को साकार करने में प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में 10,000 से ज्यादा आबादी वाले गांवों को महाग्राम योजना की श्रेणी में लाए जाने का प्रावधान है। इसके तहत अब तक 148 गांवों की पहचान की जा चुकी है। इस योजना के तहत 16 गांवों में काम पूरा हो चुका और 34 में काम चल रहा है। इसके अलावा गरीबों को प्लाट, सड़क व्यवस्था में सुधार के लिए अलग से बजट रखा गया है। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हर विश्वविद्यालय के लिए अलग से बजट प्रदान करने की योजना है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट का लेकर कांग्रेस सांसद जयप्रकाश बेफिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं। जयप्रकाश बताएं कि वे हिसार में एयरपोर्ट चाहते हैं या नहीं। हिसार का सांसद होते हुए हिसार में एयरपोर्ट के बारे में गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। लोकतंत्र में सत्तापक्ष के साथ-साथ स्वच्छ विपक्ष होना जरूरी है। हरियाणा का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी स्वच्छ विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है। कांग्रेस विकास कार्यों का ही विरोध करने लगी है। इस मौके पर भाजपा हिसार जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने मंत्री रणबीर गंगवा का स्वागत किया। इस दौरान जिला महामंत्री आशीष जोशी, संजीव रेवड़ी, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रामनिवास राड़ा सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें