फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: कूड़ा उठाने पर सफाई कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के बीच टकराव, जेसीबी के शीशे तोड़े, फेंके पत्थर

Sat, 29 Oct 2022 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी का शीशा तोड़ दिया और कूड़ा व पत्थर फेंके। पौने घंटे तक पुलिसकर्मियों व सफाई कर्मियों के बीच नोकझोंक चलती रही।
विज्ञापन
हिसार में सफाई कर्मियों और पुलिस में टकराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के बीच शनिवार सुबह रेड स्क्वेयर मार्केट में नगर निगम की टीम कूड़ा उठवाने पहुंची। सफाई कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया तो पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। महिला सफाई कर्मचारी जेसीबी पर चढ़ गई और कूड़ा उठाने का काम रोक दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद संयुक्त आयुक्त बेलीना सहित निगम के कर्मचारी चले गए। वहीं सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी का शीशा तोड़ दिया और कूड़ा व पत्थर फेंके। पौने घंटे तक पुलिसकर्मियों व सफाई कर्मियों के बीच नोकझोंक चलती रही। निगम की ओर से शनिवार को पीएलए से कूड़ा उठवाना था। मगर वहां पहले से सफाई कर्मचारियों की सूचना मिलने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने अपना प्लान चेंज कर लिया। उसके बाद निगम की टीम रेड स्क्वेयरट मार्केट पहुंची, मगर यहां भी सफाई कर्मचारी पहुंच गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें