फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद आएगा प्री मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को अभी एक सप्ताह और परेशानी झेलनी होगी। अगर सब ठीक ठाक रहा तो अगले सप्ताह से प्री मानसून की बरसात शुरू हो जाएगी। हालांकि इससे पहले रोजाना तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिस कारण गर्मी से होने वाली परेशानियों में भी इजाफा होता जाएगा।

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों पर अगले तीन चार दिनों मेें इंद्र देवता मेहरबान हो सकते हैं, लेकिन इनमें हिसार का नाम शामिल नहीं है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो मानसून एक सप्ताह तक बंगाल और बिहार तक पहुंच जाएगा और उसके असर से यहां पर भी बारिश होगी। 20 जून तक जिले में प्री मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
शहरवासियों को पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने परेशान किया हुआ है। इसका कारण वातावरण में बढ़ी नमी की मात्रा को बताया जा रहा है। उधर, तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले चार दिनाें में तापमान में सात डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री पर पहुंच गया, जो कि रविवार को 41.1 डिग्री पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें