फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 2 से 3 माह पहले अधिकृत कॉलोनियों को अब दिखाया जा रहा अनाधिकृत, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम कार्यालय में वैध कॉलोनियों के अवैध टुकड़ों के सर्वे को लेकर मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान पार्षदों ने पूछा कि 2 से 3 माह पहले अधिकृत कॉलोनियों को अब कैसे अनाधिकृत दिखाया जा रहा है। इस कारण से इन कॉलोनियों में रह रहे लोग परेशान हैं। हालांकि अधिकारी पार्षदों के इस सवाल का सही ढंग से जवाब नहीं दे सके और बोले कि इन कॉलोनियों को फिर से अधिकृत के लिए सरकार के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को इस मामले को लेकर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई थी। इस दौरान पार्षदों ने सर्वे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें जानकारी ही नहीं है कि निगम अधिकारी किन क्षेत्रों का सर्वे कर रहे हैं। इस पर मेयर ने 48 घंटे में सभी जेई से कहा था कि इन पार्षदों को उन एरिया का निरीक्षण करवाया जाए, जिनका वह सर्वे कर रहे हैं। इसके बाद वह फिर से अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
जिन कॉलोनियों की निगम ने जारी की एनडीसी, अब उन्हीं को बताया जा रहा अनाधिकृत
पार्षद जगमोहन मित्तल ने बैठक शुरू होते हुए कहा कि उनके वार्ड में मुन्ना स्वीट्स के पास की मार्केट, सेक्टर 9-11 के पास की कुछ कॉलोनी व औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित गणेश नगर के पास का एरिया पोर्टल पर अधिकृत दर्शाया जा रहा था। यही नहीं निगम ने इन एरिया की एनडीसी भी जारी की। अब इन्हें अनाधिकृत बताया जा रहा है। यह गलती किसकी है। वहीं पार्षद अनिल जैन ने भी कहा कि सत्य नगर के टुकड़े न्यू सत्य नगर निगम के रिकॉर्ड में अधिकृत थे और अब इन्हें अनाधिकृत दर्शाया जा रहा है। दोनों पार्षदों के इस सवाल पर अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। हालांकि निगमायुक्त ने कहा कि मुख्यालय ने 1847 प्रॉपर्टी को अनाधिकृत कर दिया है, जो पहले अधिकृत थी। पार्षद प्रीतम सैनी ने कहा कि महावीर कॉलोनी में रेलवे लाइन के साथ लगता एरिया पहले अनाधिकृत था, लेकिन अब अधिकृत दिखा रहा है। इसे क्या माना जाए।
विज्ञापन


31 दिसंबर तक 47 अवैध टुकड़ों का सर्वे होगा पूरा
वैध कॉलोनियों में अवैध टुकड़ों के सर्वे को लेकर मेयर ने अधिकारियों से पूछा कि कब तक यह काम पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि एक सप्ताह में वह कार्य पूरा कर देंगे। इसके बाद इन्हें मंडलायुक्त के माध्यम से सरकार के पास भेज दिया जाएगा। इस पर मेयर ने कहा कि 31 दिसंबर तक वह इस कार्य को पूरा कर लें। मेयर ने कहा कि हाउस में पास 117 कॉलोनी की भी बाउंड्री मार्क कर उन्हें सरकार के पास भेज दिया जाए। अगर सरकार उनमें से कोई कॉलोनी अधिकृत करना चाहेगी तो वह सर्वे के लिए निगम के पास भेज देगी।
अवैध कॉलोनी विकसित होने पर एरिया को जेई होगा जिम्मेदार
इस दौरान पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला ने कहा कि उसके वार्ड में राजीव नगर के सामने अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस पर मेयर ने कॉलोनी पर कार्रवाई करने को कहा। यह सुनकर निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि अगर किसी एरिया में कोई अवैध कॉलोनी विकसित होती है तो उस एरिया का जेई जिम्मेदार होगा। इस मामले में उसे सस्पेंड तक किया जा सकता है। अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई के लिए जेई जब भी पुलिस सहायता व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग करेंगे, उन्हें तुरंत उपलब्ध करवाया जाएगा।
पटेल नगर में सरकारी जमीन पर बने अवैध पशु बाड़े
पार्षद महेंद्र जुनेजा ने बैठक में बताया कि उनके वार्ड में सामुदायिक केंद्र के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करके उन पशुबाड़े बने हुए हैं, जो आज तक नहीं तोड़े गए। मेयर ने कहा कि जब टीम आपके वार्ड में गई थी तो दिखाए क्यों नहीं। पार्षद ने बताया कि यह जमीन प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें