फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansi: चलती रोडवेज बस से गिरी कॉलेज की छात्रा, टायर ऊपर से गुजरा, चढ़ते समय पैर फिसला

Mon, 30 Oct 2023 12:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

नंदीनी की सेहली मुस्कान ने बताया कि जिस समय नंदिनी बस से गिरी, उसके गिरने के बाद भी ड्राइवर ने बस को नहीं रोका। अंदर बैठी सवारियों ने भी बस चालक को बस रोकने के लिए कहा लेकिन फिर भी ड्राइवर बस को लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी में हिसार गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की छात्रा चलती बस से गिर गई। रोडवेज बस में चढ़ते वक्त उसका पैर फिसल गया। नीचे गिरने के बाद बस का टायर उसके ऊपर से गुजर गया लेकिन ड्राइवर ने फिर भी बस नहीं रोकी। घायल छात्रा को इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी जा रही है।

विज्ञापन


घायल नंदिनी की सहेली ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर पुरानी काठ मंडी दिल्ली गेट से हांसी से हिसार कॉलेज में जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह बस स्टैंड पर पहुंचे तो भिवानी की तरफ से रोडवेज बस आई। विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से वह चलती बस में चढ़ गए। इसी दौरान नंदिनी का पैर फिसल गया और वह बस से नीचे गिर गई।

नंदीनी की सेहली मुस्कान ने बताया कि जिस समय नंदिनी बस से गिरी, उसके गिरने के बाद भी ड्राइवर ने बस को नहीं रोका। अंदर बैठी सवारियों ने भी बस चालक को बस रोकने के लिए कहा लेकिन फिर भी ड्राइवर बस को लेकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद मुस्कान ने नंदिनी के परिजनों को इस घटना की सूचना दी। घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायल अवस्था में नंदिनी को नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। नंदिनी की सहेली मुस्कान ने आगे बताया कि बस का पिछला टायर उसकी टांगों के ऊपर से गुजर गया। इसके बाद नंदिनी घायल हो गई और बस स्टैंड चौकी के पास खड़े पुलिस व मुस्कान ने नंदनी को हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। नंदिनी अभी बेहोशी की हालत में है। डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें