फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शीत लहर ने ठिठुराया, 3.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, प्रदेश में रहा सबसे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बर्फीली हवाओं के चलने से प्रदेश के रात के तापमान में गिरावट जारी है। मंगलवार को हिसार जिले में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा जिले में शीत लहर का भी प्रकोप रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में शीत लहर को लेकर 14 दिसंबर तक का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे बढ़ा तो वैसे ही सम्पूर्ण इलाके में उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आ रही है, जिसकी वजह से ठंड अपने तेवर दिखाने लगी है। मंगलवार को हरियाणा में बालसमंद का रात का तापमान 3.7 डिग्री और महेंद्रगढ़ का 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। अगर सुबह के समय हवा शांत रहती है तो हल्का कोहरा भी छा सकता है। यही नहीं कुछ स्थानों पर पाला भी जम सकता है।
विज्ञापन






यह रहा तापमान

क्षेत्र-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-21.3-9.5

हिसार-21.6-3.7
करनाल-21.3-5.8

नारनौल-20.0-7.4
रोहतक-18.3-7.0

भिवानी-20.9-6.2
सिरसा-22.4-7.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें