फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी, बरवाला, नारनौंद में भी 25 से शुरू होगी सीएम विंडो

Tue, 20 Dec 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सीएम विंडो
विज्ञापन
सीएम विंडो पर शिकायत देने के लिए अब जिला मुख्यालय पर आने की जरूरत नहीं होगी। सीएम विंडो के दो साल पूरे होने पर जिले के तीन सब डिविजन में 25 दिसंबर को सीएम विंडो शुरू हो जाएगी। इसमें हांसी, बरवाला, नारनौंद में सीएम विंडो शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भाजपा की सरकार बनने के तीन महीने में ही 25 दिसंबर 2014 को सीएम विंडो शुरू की थी। इसमें जिला मुख्यालय पर सीएम विंडो शुरू की गई थी। पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के तौर पर मनाते हुए यह शुरुआत हुई थी।

पिछले करीब दो साल में सीएम विंडो में 3870 शिकायत आई हैं, जिसमें 3489 को हल किया जा चुका है। 139 शिकायत एक महीने के तय समय में हल नहीं हो पर ओरवड्यू हैं। अब 25 दिसंबर 2016 को जिले में सीएम विंडो का विस्तार होगा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के बाद अब उपमंडल स्तर पर सीएम विंडो होगी। हिसार जिले के हांसी, बरवाला तथा नए उपमंडल बने नारनौंद में भी सीएम विंडो होगी। तीनों जगह पर सीएम विंडो शुरू करने के लिए कंप्यूटर लगा दिए गए हैं।

इन कंप्यूटर को सर्वर रूम से जोड़ा जा रहा है। एनआईसी की ओर से इन विंडो को सर्वर उपलब्ध कराया जाएगा। 25 दिसंबर को औपचारिक रूप से इन विंडो को शुरू किया जाएगा। सीएम विंडो का उद्घाटन कौन करेगा यह अभी तय नहीं हुआ है। सरकार की ओर से इस बारे में निर्देश का इंतजार है, जिसके बाद लोगों को सीएम विंडो में शिकायत देने के लिए जिला मुख्यालय तक आने की जरूरत नहीं होगी।

गंभीरता से न लेने वाले हुए सस्पेंड
सीएम विंडो को लेकर पिछले कुछ महीने से बेहद गंभीरता से काम हो रहा है। सीएम विंडो को गंभीरता से न लेने पर कई अधिकारियों का निलंबन हो चुका है। हिसार के सीएमओ डॉ. जेएस ग्रेवाल को भी सीएम विंडो की शिकायत हल न करने पर सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें