फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वार्ड समितियों से आज सीएम करेंगे संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 16 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से प्रदेशभर की वार्ड समितियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में जिले के नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका की वार्ड समितियां भी जुड़ेंगी। जिले में यह संवाद गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के सतेंद्र नाथ बोस हॉल-1 से किया जाएगा। जिला नगर आयुक्त नीरज बुधवार को अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने हॉल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी पहलुओं को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला नगर आयुक्त नीरज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटियां लगाएं ताकि समय पर सभी तैयारियां पूरी हों। उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें