फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाकियू ने बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाने को गलत बताया

विज्ञापन
नाज मंडी हिसार की व्यवस्था परखती भाकियू अंबावता की टीम।
विज्ञापन
हिसार। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अंबावता की टीम ने बुधवार को अनाज मंडी में जाकर किसानों की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने मार्केट कमेटी के चेयरमैन और सचिव से गेहूं, सरसों की आवक, उठान की जानकारी ली। कट्टों में भरे गेहूं, सरसों के वजन की जांच भी की। किसानों के लिए शौचालय, बाथरूम, रहन-सहन, खानपान की सुविधा संतोषजनक मिली लेकिन बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाने को नाजायज बताया गया।
विज्ञापन


किसानों के अंदर आने के लिए अनाज मंडी में चार जगह गेट बनाए गए हैं। अनाज की उठान मंगलवार से की गई है लेकिन इसकी गति धीमी है। काफी गेहूं और सरसों के ढेर खुले में पड़े मिले।

प्रधान सेठ मांगेराम ने बताया कि किसानों के खातों में भुगतान आने की गति धीमी है। उठान के साथ ही भुगतान प्रक्रिया भी तेज की जानी चाहिए।

जिलाध्यक्ष रविंदर दहिया और जिला महासचिव रामवीर ढांडा की पूरी टीम ने कहा कि किसानों की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बायोमेट्रिक प्रणाली के खिलाफ यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान सतबीर लौरा, अध्यक्ष मास्टर सेवा सिंह, संरक्षक अमर सिंह श्योराण, सूरजमल बैरवा, बलजीत पटवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल बेनीवाल, दिलबाग सहारण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें