फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज करेंगे एयरपोर्ट के फेज-2 के कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
CM today enaguration Airport phase 2 - फोटो : Hisar
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-2 के कार्यों का मंगलवार को विधिवत रूप से हवन के साथ शुभारंभ करेंगे। इसके अंतर्गत रनवे की लंबाई बढ़ाकर 10 हजार फुट की जानी है। विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा ने सोमवार को कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया और प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जन सुरक्षा, शिकायत व सुशासन सलाहकार और सीएम विंडो के प्रभारी अनिल राव, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि भूमिपूजन का कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न जिलों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिन पर कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों के साथ प्रदेश भर में लाइव प्रसारण के माध्यम से पूरा कार्यक्रम आमजन को दिखाई देगा।
चार हजार से बढ़ाकर 10 हजार फुट की जाएगी रनवे की लंबाई
हिसार एयरपोर्ट की हवाई पट्टी की लंबाई फिलहाल चार हजार फुट है। इस पर छोटे जहाज तो उतर सकते हैं, लेकिन बड़े जहाजों के लिए यह लंबाई काफी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा एवं विमानन हब बनाने के लिए यहां की हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाकर 9 हजार फुट किया जाना पहली जरूरत है। इसलिए हिसार एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई चार हजार से बढ़ाकर 10 हजार फुट की जाएगी। इसी को लेकर दो वर्ष पहले योजना बनाई गई थी। अब हवाई पट्टी के विस्तार का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शिफ्ट होगा हिसार-चंडीगढ़ हाईवे
हिसार हवाई अड्डे की हवाई पट्टी के विस्तार के साथ ही हिसार-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे को शिफ्ट किया जाएगा। हिसार से तलवंडी राणा तक स्टेट हाईवे है और इसके आगे नेशनल हाईवे है। स्टेट हाईवे तक यह रास्ता शिफ्ट करके एनएच 9 से कुरुक्षेत्र गोशाला व एयरपोर्ट के बीच से निकाले जाने की योजना है। यह रोड धांसु से निकलती हुई नेशनल हाईवे तक जुड़ेगी।
हिसार एविएशन हब के रूप में होगा विकसित
हिसार एयरपोर्ट को कुल 7200 एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार के बाद इसकी संचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। बड़े कार्गो विमान यहां उतर सकेंगे। एयरपोर्ट पर कार्गो क्षमता 20 हजार मीट्रिक टन एमटीपीए होगी। पायलट प्रशिक्षण, विमानों की मरम्मत जैसी कई बड़ी योजनाएं इस एविएशन हब में समाहित होंगी। बता दें कि हिसार एयरपोर्ट को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की भीड़ व ट्रैफिक को कम करने में सबसे बड़े विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर वार्षिक 6.34 करोड़ लोग आने-जाने के लिए उपयोग करते हैं।
सोमवार को विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा तैयारियों को लेकर किए गए निरीक्षण के दौरान हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, जेडब्ल्यूजी के सीनियर मेंबर कैप्टन राजेश प्रताप, एयरपोर्ट निदेशक एसएस बुधवार, एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एस गिल, जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक गगनदीप सिंह व डॉ. कुलदीप सैनी, प्रोजेक्ट कंसलटेंट एमएस दूहन, हिसार एसडीएम अश्वीर नैन, बरवाला एसडीएम राजेश कुमार, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. साहिब गोदारा व राज कादयान, बीऐंडआर के अधीक्षक अभियंता एनके तोमर, डीआईओ एमपी कुलश्रेष्ठ, एडीआईओ अखिलेश कुमार, प्रोटोकोल ऑफिसर सतपाल आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें