हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को हिसार एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले। चरखी दादरी जिले के गांव पातुवास में विधायक उमेद के निवास पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय उनका हेलिकॉप्टर हिसार एयरपोर्ट पर उतरा।
यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गांव पातुवास के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन रवि सैनी और मेयर प्रवीण पोपली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिसार के डीसी महेंद्र पाल से जिले में चल रहे विकास कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। पातुवास जाते समय मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मय्यड़ के पास अपना काफिला रुकवा लिया। सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को देखकर वह गाड़ी से उतरे और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने लोगों का हालचाल जाना और उनकी राजी-खुशी पूछी।
सीएम नायब सिंह सैनी का स्वागत करते चेयरमैन रवि सैनी । स्रोत स्वयं