फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हवन के साथ किया एयरपोर्ट के दूसरे चरण के कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
एयरपोर्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे चरण के कार्यों का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को हवन के साथ भूमिपूजन कर किया। इसके तहत 160 करोड़ रुपये की लागत से हवाई पट्टी को 1200 मीटर से बढ़ाकर 3000 मीटर लंबा करने का प्रस्ताव है। इस हवाई पट्टी की चौड़ाई 60 फुट होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार को एविएशन हब बनाने के लिए हरियाणा सरकार का यह एक मेगा प्रोजेक्ट है, जिस पर एविएशन संबंधित अनेक गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इनमें विमानन प्रशिक्षण, सिम्युलेटर प्रशिक्षण, मरम्मत सुविधा, रक्षा एयरोस्पेस विनिर्माण और एयर कार्गो पोर्ट आदि की सुविधाएं शामिल होंगी। इस अवसर पर वैदिक पद्धति के अनुसार हवन का आयोजन किया गया और उसके बाद हिसार के एयरपोर्ट पर सांकेतिक मिट्टी हटाकर कार्य की शुरुआत की गई।
चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी परियोजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इसके पहले चरण में हिसार एयरपोर्ट प्रदेश का पहला डीजीसीए बना है, जबकि दूसरे चरण में परियोजना का इस प्रकार से विस्तार किया जाएगा कि इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जा सके। इसके दूसरे चरण में रनवे का विस्तार 10 हजार फुट तक किया जाएगा, ताकि बड़े विमानों का संचालन किया जा सके। इस पर कैट-2 लाइट प्रणाली-सह-सहायक लैंडिंग प्रणाली/डीवीओआर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय द्वारा हाल ही में 7200 एकड़ के एयरपोर्ट विकास क्षेत्र के लिए पर्यावरण अनुमति एवं प्रबंधन कार्यक्रम की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

ये रहे हवन कार्यक्रम में शामिल
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, राज्यमंत्री अनूप धानक, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, हांसी विधायक विनोद भ्याना, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, नगर निगम मेयर गौतम सरदाना, उड्डयन विभाग के निदेशक डॉ. साकेत कुमार, सूचना, जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक पीसी मीणा, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा आदि मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर सांकेतिक मिट्टी हटाकर कार्य की विधिवत शुरुआत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यम- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें