फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के दूसरे कार्यकाल की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को दीं मनोहर सौगातें

विज्ञापन
विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हिसार स्थित आजाद नगर 33केवी सब स्टे - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को हिसार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश को अनेक मनोहर-सौगातें दीं।
विज्ञापन

हिसार में एकीकृत विमानन केंद्र के द्वितीय चरण के अंतर्गत हवाई पट्टी निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह तथा सरकार के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में प्रदेश के 21 जिलों के लिए एकसाथ 1848.09 करोड़ रुपये की कुल 306 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 888.89 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 140 परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ-साथ 959.20 करोड़ रुपये से बनने वाली 166 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

किस जिले को क्या मिला
- अंबाला : 72.4 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाएं।
- भिवानी : 119.68 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाएं।
- चरखी दादरी : 91.52 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाएं।
- फरीदाबाद : 75.27 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाएं।
- फतेहाबाद : 99.16 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाएं।
- गुरुग्राम : 18.76 करोड़ रुपये की 3 विकास परियोजनाएं।
- हिसार : 37.5 करोड़ रुपये की 7 विकास परियोजनाएं।
- झज्जर : 88.64 करोड़ रुपए की 17 विकास परियोजनाएं।
- जींद : 316.48 करोड़ रुपए की 36 विकास परियोजनाएं।
- कैथल : 169.15 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाएं।
- करनाल : 42.14 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाएं।
- कुरुक्षेत्र : 108.71 करोड़ रुपये की 6 विकास परियोजनाएं।
- महेंद्रगढ़ : 4.07 करोड़ रुपये की एक विकास परियोजना का उद्घाटन
- नूंह : 59.31 करोड़ रुपये की कुल 18 परियोजनाएं।
- पलवल : 17.38 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाएं।
- पंचकूला : 120.53 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाएं।
- पानीपत : 76.63 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाएं।
- रेवाड़ी : 69.85 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाएं।
- रोहतक : 129.13 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाएं।
- सिरसा : 53.17 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाएं।
- यमुनानगर : 78.61 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें