फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर जयंती कार्यक्रम में सीएम आज हिसार में

Mon, 20 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
अपैरल हाउस में आयोजित कार्यशाल में सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संत कबीर दास के 618वीं जयंती पर आज राजगढ़ रोड स्थित संत कबीर दास छात्रावास में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सीएम मनोहर लाल खट्टर शिरकत करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
विज्ञापन


वहीं सीएम के कार्यक्रम के दिन ही बरवाला सतलोक आश्रम के मुखी रामपाल के समर्थक कबीर जयंती कार्यक्रम आयोजन करने की अनुमति न देने के बावजूद शहर में एकत्रित हो सकते हैं। बिना अनुमति समर्थकों के शहर में एकत्रित होने की सूचना ने प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं।

रामपाल समर्थकों की बड़ी भीड़ हिसार में जुटने की आशंका से जिला प्रशासन व पुलिस के हाथ पैर फूल गए हैं। आला अधिकारियों को इसी बात की चिंता है कि अगर रामपाल समर्थकों को नहीं रोका गया तो कहीं वे सीएम के कार्यक्रम में खलल पैदा न कर दे। हालांकि प्रशासन इसको लेकर सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


खुफिया तंत्र सक्रिय, प्रशासन को दी रिपोर्ट
प्रशासन को खुफिया तंत्र ने रिपोर्ट दी है कि रामपाल समर्थकों ने हिसार में समर्थकों को जुटाने के लिए मैसेज दिया हुआ है। रात को ही काफी संख्या में रामपाल के समर्थक हिसार पहुंच सकते हैं। उनके सेंट्रल जेल के आसपास एकत्रित होने की सूचनाएं मिल रही हैं।

प्रशासन से मांगी थी अनुमति, नहीं मिली
बताया गया है कि रामपाल समर्थकों ने 20 जून को संत कबीर जयंती पर समारोह करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। उन्होंने प्रशासन को कहा था कि वे पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में समारोह करना चाहते हैं।

प्रशासन ने रामपाल के समर्थकों को यहां समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद समर्थकों में गुस्सा है। दूसरा कारण यह भी है कि समर्थकों के पास समारोह को लेकर पहले से ही संदेश पहुंचा हुआ है। वे लोग भी 20 को हिसार में पहुंच सकते हैं।

ये रहेगा कार्यक्रम
डीसी निखिल गजराज ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 जून सोमवार को एचएयू के गिरी सेंटर में 12 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेंगे। उसके बाद 1 बजे मुख्यमंत्री राजगढ़ रोड स्थित कबीर छात्रावास में आयोजित होने वाले संत कबीरदास जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कबीर दास जयंती में मुख्यमंत्री के अलावा अन्य मंत्रीगण भी पहुंचेंगे। वे करीब दो घंटे तक हिसार में रुकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें