फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में CM ने फहराया तिरंगा: प्रदर्शनकारियों की प्रोग्राम रोकने की कोशिश, लाठीचार्ज में किसानों के सिर फूटे

Sat, 15 Aug 2026 09:55 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी शाम को पहुंच थे। किसानों और खाप पंचायतों के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन के एलान के मद्देनजर पुलिस ने अन्य जिलों से पुलिस की सात कंपनियां बुलाईं हैं और एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी स्थित राजकीय महाविद्यालय मैदान में भारी विरोध, टकराव और लाठीचार्ज के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हिसार के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच सुबह तीखा टकराव हुआ। पथराव और लाठीचार्ज में पुलिसकर्मियों सहित कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किसान नेता सुरेश कोथ और राजीव मलिक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन




पुलिस की सुस्ती का फायदा, कॉलेज के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी
हांसी को जिला घोषित किए जाने के बाद पहली बार यहां राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा था। किसान संगठनों द्वारा पहले से ही मुख्यमंत्री के घेराव की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद सुबह पुलिस की मुस्तैदी में कमी दिखी और प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बैरिकेड्स तोड़कर राजकीय महाविद्यालय मैदान से मात्र 500 मीटर पहले तक पहुंच गए।
विज्ञापन


समारोह स्थल से बरवाला रोड तक खदेड़ा
प्रदर्शनकारियों को मुख्य गेट के करीब देखकर पुलिस हरकत में आई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तुरंत मोर्चा संभाला गया और प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलते हुए बरवाला रोड की तरफ खदेड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।
 

दयाल सिंह कॉलोनी में वार्ता के बाद लाठीचार्ज और 10 मिनट तक पथराव
दयाल सिंह कॉलोनी के मोड़ पर किसान नेता सुरेश कोथ व अन्य प्रतिनिधियों की पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का ताजा अपडेट दिया जाए। बातचीत के तुरंत बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए दोबारा लाठीचार्ज किया, जिसके जवाब में प्रदर्शनकारियों की ओर से जोरदार पथराव शुरू हो गया। करीब 10 मिनट तक चले पथराव व लाठीचार्ज में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

रास्ते सील, सिसाय पुल और जेसीआई चौक पर भारी जाम
टकराव के बाद प्रशासन ने सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया। सिसाय पुल और दयाल सिंह कॉलोनी रोड पर डंपर और पत्थर के भारी बैरिकेड्स लगाकर कॉलेज जाने वाले रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया। जेसीआई चौक और सिसाय पुल पर वाहनों की आवाजाही रोके जाने से दोनों जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

वाहनों के टायरों से निकाली हवा
प्रदर्शनकारियों को दोबारा आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने मौके पर खड़े ट्रैक्टरों और अन्य निजी वाहनों के पहियों से हवा निकाल दी, जिससे कई गाड़ियां सड़कों पर ही जाम की स्थिति में खड़ी रह गईं।

किसान नेताओं की धरपकड़
स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रमुख किसान नेता सुरेश कोथ को गिरफ्तार कर लिया। इसके कुछ ही देर बाद सीएम का विरोध करने हांसी पहुंच रहे किसान नेता राजीव मलिक को भी पुलिस ने हिरासत (डिटेन) में ले लिया।

सुरक्षा घेरे और खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
हिसार के जीवन हत्याकांड को लेकर किसान संगठन लगातार सीएम के विरोध की चेतावनी दे रहे थे। देर रात डीसी और एसपी स्तर पर वार्ता होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों का सुबह 6:30 बजे मुख्य आयोजन स्थल के इतने करीब पहुंच जाना पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था की प्रारंभिक मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े कर गया।

प्रदेश में स्कूलों व परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की 2 दिन की छुट्टी की घोषणा

नवगठित जिले में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्कूली बच्चों की दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया है हालांकि कल रविवार के चलते छुट्टी है। लेकिन साथ ही सोमवार की स्कूलों की छुट्टी का भी ऐलान किया गया है। वहीं, हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह ने परेड में शामिल हुए पुलिसकर्मियों के लिए दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
विज्ञापन

1857 की क्रांति में हांसी के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया: सीएम नायब सैनी 

हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में हांसी के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति में हांसी के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। आजादी की लड़ाई में क्षेत्र के कई वीरों ने अपनी शहादत दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी के जिला बनने के बाद यह पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह है, जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 97000 हजार लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में व्यापारियों के लिए कर मुक्त किया गया है, जिससे व्यापार जगत को बड़ी राहत मिली है।



उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कई अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें