फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन हत्याकांड को लेकर महापंचायत:14 अगस्त को सभी टोल पर जाम लगाने का एलान, CM के कार्यक्रम के विरोध की चेतावनी

Wed, 12 Aug 2026 02:55 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं। मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड को लेकर महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के सूर्य नगर डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड के मुख्यारोपी रमेश की गिरफ्तारी को लेकर महापंचायत शुरु हुई। समिति ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। मुलाकात के बाद समिति धरने के लिए अंतिम फैसला करने चली गई। समिति ने घोषणा की है कि 14 तारीख को प्रदेश के सभी टोलों पर जाम लगाया जाएगा। यह जाम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त, 15 तारीख को हांसी में मुख्यमंत्री के झंडा फहराने के कार्यक्रम का विरोध भी किया जाएगा।

विज्ञापन


अस दौरान आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश, उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल, बरवाला के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, महम से पूर्व विधायक बलराज कुंडू सहित कई अन्य नेता महापंचायत में पहुंचे हैं। करीब 10 से अधिक खाप भी पंचायत में हिस्सा ले रही हैं। महापंचायत में शामिल लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेश भर में आदोलन का एलान किया है।

डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है। अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा परिजनों व खाप पंचायतों के प्रतिनिधि बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर चल रहे पक्के मोर्चे पर महापंचायत बुलाई है। 
विज्ञापन




बता दें कि पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया था कि इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं। मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है ताकि कोई भी आरोपी देश से बाहर भागकर कानून की कार्रवाई से बचने का प्रयास न कर सके। मुख्य आरोपी सूर्य नगर की गली नंबर 6 निवासी रमेश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके उत्तर प्रदेश में होने के इनपुट मिले हैंं। वह ज्यादातर ट्रेन में सफर कर रहा है। एसपी ने आमजन से मोबाइल नंबर 88140-11309 और 88140-57100 पर रमेश के बारे में सुराग देने के अपील की है।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला

4 अगस्त की सुबह डेयरी संचालक जीवन की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की थी। पुलिस अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी को लेकर परिजनों, खाप पंचायतों की तरफ से लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया जा रहा है। उधर पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। साथ ही बाकी बचे सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया है।

पूर्व विधायक बलराज कुंडू बोले...
महम से पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती तो 15 अगस्त को हांसी की पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री जहां झंडा फहराएंगे वहीं शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें