फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम ने तीन मेडिकल स्टोर पर दवा और स्टॉक रजिस्टर खंगाला

विज्ञापन
डीएसओ दिनेश कुमार व सीएम फ्लाइंग की टीम मेडिकल स्टोर पर जांच पड़ताल करते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। शहर में नशीली, प्रतिबंधित दवाइयां और एमटीपी किट बिक्री की शिकायत पर वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पालिका बाजार में छापा मारा। डीसीओ दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम सुबह 10 बजे पालिका बाजार पहुंची। इसकी सूचना मिलने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। टीम ने तीन मेडिकल स्टोर पर दवाइयों और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। हालांकि जांच के दौरान किसी भी दुकान पर नशीली व प्रतिबंधित दवाइयां या एमटीपी किट नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह टीम ने हरियाणा मेडिकल स्टोर, अरोड़ा मेडिकल स्टोर व सालासर मेडिकोज पर छापा मारा। जांच के दौरान डीसीओ दिनेश कुमार ने सभी मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली व प्रतिबंधित दवाइयां व बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी और दवाइयों के सैंपल लिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक गैर कानूनी तरीके से व प्रतिबंधित या नशीली दवाइयां बिक्री करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने घी, हल्दी, तेल, मसालों के भरे सैंपल
बरवाला। शहर के मुख्य मार्ग पर वीरवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंचे व यहां से उन्होंने विभिन्न दुकानों से घी, हल्दी, सरसों का तेल, मसाले व चाय के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह की मौजूदगी में सहायक राजेंद्र कुमार व सहायक मनोज कुमार ने सैंपल एकत्रित किए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया मार्केट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा को लेकर दुकानों पर खामियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दुकानों पर एक्सपायरी डेट की सामग्री भी बेची जा रही थी। संवाद

बरवाला- दुकान से बरामद दवा- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें