फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीएम फ्लाइंग का गोदाम पर छापा, खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़, किसानो को रात 10 बजे तक वितरित कराई

विज्ञापन
हिसार में सीएम फ्लाइंग टीम गोदाम पर जांच करते हुए। अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार। किसानों में डीएपी के लिए मारामारी मची है। सोमवार को खाद लेने अनाज मंडी पहुंचे किसानों को टोकन देने के बावजूद खाद नहीं मिल सकी। इस पर किसानों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। वहीं, शाम को मिर्जापुर रोड स्थित एक गोदाम में खाद से भरे कट्टे देख किसानों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। इससे हरकत में आई सीएम फ्लाइंग की टीम ने गोदाम पर छापा मारकर 1400 कट्टे खाद बरामद की। इसके बाद टीम ने अपनी मौजूदगी में रात 10 बजे तक 700 कट्टे खाद वितरित करवाई। शेष का वितरण मंगलवार सुबह 8 बजे होगा।
विज्ञापन

मांग की तुलना में आवक कम होने से जिले में खाद की किल्लत बनी है,वहीं कालाबजारी भी धड़ल्ले से हो रही है। सुबह किसान डीएपी लेने के लिए अनाज मंडी पहुंचे थे। दुकान नंबर 187 पर उन्हें कहा गया कि खाद नहीं है। जबकि लगभग 150 किसानों को टोकन दिए हुए थे। खाद नहीं मिलने पर किसानों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इसी दौरान दुकान के पास ही एक ट्रक खड़ा देखा, जिसमें डीएपी भरी थी। किसानों ने इस ट्रक को घेर लिया। इस पर दुकान मालिक मौके पर आया। किसानों के साथ बहस होने लगी। इस पर 100 कट्टे डीएपी वितरित की गई।
गोदाम पर पहुंचे किसान
किसान को सूचना थी कि मिर्जापुर रोड स्थित एक गोदाम में खाद का अवैध भंडारण कर रखा है। इस पर किसान नेता हर्षदीप, रमेश मिरकां, बलराज सहरावत, लक्ष्मण शाहपुर, रतन मात्रश्याम, सुधीर, जगबीर माजरा, बिमला रावलवास, रामकली न्यौली, सरस्वती कैमरी, हरिसिंह धांसु, मंगल हिंदवान, अजय कैमरी, दर्शन सिंह पीरावाली, अवतार ढंढूर आदि मौके पर पहुंचे। इन्होंने देखा कि गोदाम में डीएपी का भंडारण कर रखा था। किसानों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद एक मंत्री के लिए भेजी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि विभाग के उपनिदेशक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड की इंचार्ज सुनैना भी टीम के साथ पहुंची।
विज्ञापन

जांच में डीएपी-यूरिया का अवैध स्टॉक मिला
सीएम फ्लाइंग टीम ने गोदाम की जांच की तो वहां भारी डीएपी और यूरिया खाद के 1400 कट्टों का भंडारण पाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान जुट गए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खाद नहीं मिल रही है, जबकि गोदाम में स्टॉक उपलब्ध है। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना के साथ एएसआई सुरेन्द्र, कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजबीर सिंह ने गोदाम से बरामद खाद का सैम्पल भरा। उधर, किसानों ने गोदाम परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। इस पर सीएम फ्लाइंग ने अपनी मौजूदगी में रात करीब 10 बजे तक 78 किसानों को 704 बैग खाद वितरित करवाई। कुछ किसानों को टोकन दिए गए. जिन्हें मंगलवार सुबह खाद दी जाएगी।


गोदाम में 1372 मीट्रिक टन खाद आई थी, जो हिसार के अलावा फतेहाबाद और सिरसा भेज दी गई। कुछ खाद पहले ही अन्य जिलों में भेजी जा चुकी थी। जबकि कुछ कट्टे बारिश में भीग गए। नमी संबंधित कुछ तकनीकी आपत्तियाें के कारण इसका वितरण रोका गया था। किसान इस खाद को लेना चाहे तो उन्हें मंगलवार सुबह विरित की जाएगी।
- डॉ. राजबीर सिंह , उप निदेशक कृषि विभाग, हिसार

प्रदेश सरकार का निर्देश है कि किसानों को समय पर व पर्याप्त मात्रा में खाद मिले। किसी भी स्तर पर खाद की जमाखोरी, कालाबाजी या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद की कालाबाजारी का वीडियो मिलने के बाद मैं अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। एजेंसी का लाइसेंस चैक किया गया। खाद की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल लिए है। माैके पर ही किसानों को खाद का वितरण शुरू कराया है।
विज्ञापन

- सुनैना, इंचार्ज , सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें