हिसार। तोशाम मार्ग से सेक्टर 16-17 की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो युवकों ने 36 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू की कमर पर चाकू से वार कर दिया। बाद में बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में दीपक को परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया।
न्यू प्रेम कॉलोनी के रहने वाले दीपक उर्फ दीपू की बहन से बताया कि सुबह भाई घर से दुकान पर सर्फ लेने के लिए गया था। दो युवकों ने रास्ता रोककर मारपीट की। बाद में हमलावर घर पर आए गलती मानते हुए दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। रास्ते में दोनों हमलावरों ने उसकी कमर में चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। बाद में दीपक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद