फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन चली सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई, दो गोदाम संचालकों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
बरवाला में गोदाम से खाद के सैंपल लेते कृषि विभाग के अधिकारी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। शहर के अग्रोहा मार्ग पर एक ही भवन में कई गोदाम बने हुए हैं। यहां खाद, कीटनाशक व घी बनाने की फैक्टरियों पर सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई शुरू की थी। लगातार चार दिन चली कार्रवाई के बाद भवन में बने दो गोदामों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने नकली घी बनाने के आरोप में देव फूड प्रोडक्ट अग्रोहा रोड बरवाला के मालिक शहर की नई बस्ती निवासी विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सोमवार को राजदीप केमिकल एंड फर्टीलाइजर लिमिटेड के मालिक व रीजनल मैनेजर मनदीप सिंह और सैनिट एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कारगिल इंडिया बायो फर्टिलाइजर के संचालक सुशील कुमार को भी गोदाम के दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया है। गोदामों पर कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग के प्रभारी विक्रमजीत भादू, कृषि विभाग के एसडीओ पवन ढींगड़ा, निरीक्षक राजबीर सिंह व गुप्तचर विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। भवन में बने सैनिट एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में अलग-अलग खाद के 671 बैग मिले हैं, जबकि राजदीप केमिकल एंड फर्टीलाइजर लिमिटेड के गोदाम से 4070 बैग खाद के व विभिन्न मार्का के 1300 बैग खाली मिले हैं। मौके पर मिली सामग्री के विभाग ने सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। टीम ने गोदामों के मालिकों व भवन के मालिक सुशील कुमार को निर्देश दिए हैं कि आगामी आदेशों तक गोदामों में रखी सामग्री से छेड़छाड़ न की जाए और न ही इसे बेचा जाए। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

गोदाम में रखे खाद के बैग।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें