फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिन में बादलवाही, रात में बूंदाबांदी

विज्ञापन
हिसार में रात करीब 9 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। 
विज्ञापन
हिसार। शहर में मंगलवार रात करीब 9 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे फरवरी माह में पिछले एक सप्ताह से लगातार सामान्य से अधिक चल रहे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बालसमंद रोड, एचएयू, चंदन नगर, संत नगर, पुरानी सब्जी मंडी, कैंप चौक, आर्यनगर के आसपास के एरिया में हल्की बारिश दर्ज की गई। बुधवार को भी कुछ एरिया में बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनवरी महीने में हिसार जिले में 18.8 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। तीन बार में आई इस बारिश के चलते पूरी जनवरी में ठंड का असर बना रहा। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में ही तापमान लगातार बढ़ रहा था। पिछले एक सप्ताह से तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही थी। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ रही गर्मी गेहूं की फसल के लिए चिंताजनक बन रही थी। मंगलवार शाम मौसम में बदलाव आया। दिन भर आसमान में बादलों का प्रभाव रहा। रात करीब 9 बजे शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। देर रात तक बारिश का मौसम बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें