फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पांच वार्डों में सफाई अभयान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत नगर परिषद की तरफ 19 जुलाई तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बुधवार को वार्ड नंबर 1, 5, 16, 19 एवं 24 में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान उपायुक्त राहुल नरवाल व अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों की ओररो सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों एवं नालियों की विशेष सफाई की गई। कचरे का त्वरित उठान सुनिश्चित करने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।
नगर परिषद की तरफ से 13 से 19 जुलाई तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करना और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें