हिसार। वार्ड नंबर छह से नगर निगम के सफाई महाअभियान को मेयर गौतम सरदाना ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। अभियान की शुरुआत के अवसर पर स्वच्छता कर्मियों को फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। इस स्पेशल ड्राइव में 21 ट्रॉली कचरा निकाला गया। कर्मचारियों ने सुबह साढ़े 9 बजे से शाम चार बजे तक अभियान चलाया।
महापौर गौतम सरदाना ने कहा कि सफाई महाअभियान का मकसद तब पूरा होगा जब इसमें हर वार्डवासी का सहयोग होगा। हर एक व्यक्ति इसमें अपना सहयोग करें। नगर निगम की टीम में 2 जेसीबी, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 22 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। वार्ड वासी इसमें थोड़ा सहयोग करेंगे तो अपने वार्ड को स्वच्छता में काफी आगे ले जाएंगे। सफाई कर्मियों को स्वच्छता दूत का दर्जा देते हुए उन्हें फूल माला पहनाकर मैदान में उतारा।
सोमवार को वार्ड छह के पड़ाव चौक, आटो मार्केट, जहाजपुल चौक, प्रताप नगर, ढाणी किशन दत्त, टीबा दानाशेर, भारत नगर, लाहोरिया चौक, 12 क्वाटर रोड की सफाई की गई।
नागरिक दो डस्टबिन रखें
नागरिक अपने घर पर दो डस्टबिन हरा और नीला जरूर रखें। गीला व सूखा कचरा अलग- अलग रखें। सफाई की कोई समस्या है तो नागरिक 14420 पर या लिखकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
पशु पकड़ों अभियान भी चलाया
सफाई महाअभियान के साथ बेसहारा पशु पकड़ो अभियान भी चलाया गया। मेयर ने अधिकारियों के साथ आटो मार्केट फेज-3 का दौरा किया। वहां पर सफाई के साथ भारी मात्रा में पड़े मलबे को उठाने को कहा। वहीं आटो मार्केट व अन्य जगहों पर अतिक्रमण को हटाने के अधिकारियों को आदेश दिए। महापौर गौतम सरदाना ने पड़ाव चौक पर लोगों की समस्याएं सुनी।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर डिप्टी मेयर जयबीर गुर्जर, पार्षद अनिल जैन, मनोनीत पार्षद सतीश सुरलिया, कैप्टन नरेन्द्र शर्मा, संयुक्त आयुक्त बेलिना, एसई आनंद स्वरूप, एक्सईएन संदीप धुंधवाल, संदीप सिहाग, एमई सुनील लांबा, कार्यकारी मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र हुड्डा, एएसआई राहुल, कपिल, कमल, सीटीएल जसबीर कुंडू , पार्षद डॉ. उमेद खन्ना की पुत्र वधु सुदेश रानी, पड़ाव चौक मार्केट के प्रधान जय सिंह वर्मा, पवन सैनी, राजेश बागड़ी आदि मौजूद रहे।
ये रहेगा सफाई महाअभियान का शेड्यूल
तिथि-वार्ड नंबर
3 जनवरी-01
4 जनवरी-11
5 जनवरी-20
6 जनवरी-07
7 जनवरी-02
9 जनवरी-12
10 जनवरी-19
11 जनवरी-08
12 जनवरी-03
13 जनवरी-13
14 जनवरी-18
16 जनवरी- 09
17 जनवरी-04
18 जनवरी-14
19 जनवरी-17
20 जनवरी-10
21 जनवरी-05
23 जनवरी-15
24 जनवरी-16