फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन महीने से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का फूटा दर्द

Sun, 24 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी विधायक के आवास के बाहर मौजूद सफाई कर्मचारी। 
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद की तरफ से सफाई ठेकेदार को वेतन न देने के कारण ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों के घर का चूल्हा बुझने की कगार पर पहुंच गया है। पिछले तीन महीने से वेतन न मिलने से त्रस्त करीब 60 सफाई कर्मियों ने शनिवार को स्थानीय विधायक विनोद भयाना के निवास स्थान पर पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई। विधायक से गुहार लगाने पहुंचे इन सफाई कर्मचारियों में अधिकांश संख्या महिला कर्मचारियों की रही। विधायक ने सोमवार को समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना से मुलाकात के दौरान महिला कर्मचारियों ने बताया कि पिछले तीन महीने से उन्हें एक भी रुपया वेतन के रूप में नहीं मिला है। महिला पिंकी, राजकली, कमलेश, अंजू, प्रवीण, मोनिका, कविता, शीनू, रीना व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने से उनके सामने अब राशन और बच्चों की स्कूल फीस तक का संकट खड़ा हो गया है।
घर खर्च चलाना पूरी तरह मुश्किल होने के कारण ही मजबूरन इन 60 कर्मचारियों ने पिछले एक सप्ताह से हड़ताल कर काम करना बंद कर दिया था। जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर दोबारा कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। टेंडर भी अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। एक तरफ नए टेंडर का अता-पता नहीं है और दूसरी तरफ पुराने कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। टेंडर खत्म होने से पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर आ गई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की आर्थिक पीड़ा को गंभीरता से सुनते हुए विधायक विनोद भयाना ने उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि वे किसी भी गरीब का हक मरने नहीं देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी सोमवार को जैसे ही सरकारी कार्यालय खुलेंगे, वे खुद नगर परिषद के उच्चाधिकारियों और संबंधित ठेकेदार से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें