हांसी। विधायक विनोद भयाना ने बैंक कॉलोनी में शनिवार को लगभग 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। यह गली एडवोकेट सुरेंद्र राजपाल के घर से लेकर मुख्य सड़क तक बनाई जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को कई दिनों से चली आ रही आवागमन संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में केवल उच्च गुणवत्ता की सामग्री का ही प्रयोग किया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विधायक ने इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं व समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर परिषद के प्रधान प्रवीण ऐलावादी, मुकेश टुटेजा, रमेश भूटानी, विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित अनेक व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।