फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हड़ताल...........दावा-निजीकरण से रोजगार घटेगा, उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ेगा

Sat, 24 Oct 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देते आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी व संयु
विज्ञापन
हांसी। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता प्रधान शमशेर और विजयपाल ने की जबकि संचालन सचिव शिवेंद्र सैनी और जोनी कुमार ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि निजीकरण से रोजगार पर संकट आएगा और बिजली महंगी होने से उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ेगा। धरने को आम आदमी पार्टी के राजेंद्र सोरखी, चौधरी जय सिंह पाली, किसान नेता दशरथ मलिक, इंटक प्रदेश अध्यक्ष, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के फतेह सिंह गुर्जर, जिला सचिव चंद्रभान सैनी और महाबीर बिसला आदि ने समर्थन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें