फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल को मिलेगा जिलास्तर का दर्जा, सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 25 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी नागरिक अस्पताल अब जिलास्तर के अस्पताल में परिवर्तित होगा। मुख्यमंत्री की 16 दिसंबर की घोषणा के अनुसार अस्पताल को 100 बेड का बनाया जाएगा। जिलास्तर बनने के बाद अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी, मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और एक नया भवन भी निर्माण होगा।
विज्ञापन

100 बेड के अनुसार अस्पताल में एक सीएमओ, 8 डिप्टी सिविल सर्जन, 42 चिकित्सक, 38 स्टॉफ नर्स, 10 लैब टेक्निशियन, 5 नर्सिंग सिस्टर और 2 डेंटल सर्जन के पद स्वीकृत होंगे। वर्तमान में अस्पताल में 50 बेड का उपमंडल स्तरीय अस्पताल है जिसमें दो एसएमओ और 6 चिकित्सक तैनात हैं।
मेडिसन, हड्डी रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, चर्म रोग और मनोचिकित्सक सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को हिसार या अग्रोहा रेफर करना पड़ता है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 400 मरीज उपचार के लिए आते हैं। अभी स्वीकृत 11 चिकित्सकों में से केवल 6 तैनात हैं। नर्सिंग स्टॉफ की संख्या पर्याप्त है।
विज्ञापन


2 से 4 एकड़ जमीन की होगी आवश्यकता :
100 बेड के नए भवन के लिए 2 से 4 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। नए भवन में एक ओपीडी और दूसरा वार्ड के लिए निर्धारित किया जाएगा। दो साल पहले आईसीयू का निर्माण हुआ था लेकिन चिकित्सक और स्टॉफ की कमी के कारण यह अभी तक संचालित नहीं हो पाया।

:::::::::::
नागरिक अस्पताल को जिलास्तर का दर्जा मिलने पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। अस्पताल के विस्तारीकरण के संदर्भ में मुख्यालय और आला अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जाएगा। डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें