फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल की इमारत होगी 4.61 करोड़ से चमकदार

Sun, 19 Apr 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए खुशखबरी है। अस्पताल के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और सुंदर बनाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत अस्पताल के बाहरी लुक को बेहतर बनाने के साथ-साथ आंतरिक सुधार भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

4.61 करोड़ रुपये की राशि से अस्पताल के पुराने और जर्जर दिखते दीवारों को नए रूप में ढालने के लिए बाहरी हिस्से पर आधुनिक पीवीसी शीट लगाई जाएंगी। इन शीट्स से न केवल अस्पताल को कॉरपोरेट और निजी अस्पताल जैसा लुक मिलेगा, बल्कि इससे दीवारों में आने वाली सीलन और बार-बार रंग-रोगन की समस्या भी हल हो जाएगी। अस्पताल के नवीनीकरण का मुख्य उद्देश्य यहां आने वाले मरीजों को एक स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है।
इस कार्य के तहत भवन के आंतरिक सुधार, मरम्मत और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी दुरुस्त किया जा रहा है। यह कार्य पिछले वर्ष से ही शुरू हो चुका है। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि भवन की सुंदरता और सुव्यवस्थित ढांचा मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर डालेगा।
विज्ञापन

अब इस कार्य के चलते हांसी का नागरिक अस्पताल जिले के सबसे सुंदर सरकारी भवनों में एक बन जाएगा। पीवीसी शीट के साथ-साथ लाइटिंग और अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों से रात के समय भी अस्पताल का परिसर भव्य नजर आएगा। यदि स्टाफ और दवाओं की उपलब्धता भी बेहतर बनी रही, तो हांसी का यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा। इस निर्माण कार्य के चलते अस्पताल परिसर में कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन


अस्पताल भवन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जहां दीवारें खराब हैं, वहां मरम्मत करवाई जा रही है। सभी कार्य अस्पताल के नवीनीकरण के तहत किए जा रहे हैं।
- उदयवीर झाझड़िया, एक्सईएन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें