फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल को मिले नए चिकित्सकों में हड्डी रोग विशेषज्ञ, फोरेंसिक और सर्जन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की खल रही कमी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरा करने के लिए 42 चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इनमें हड्डी रोग, फोरेंसिक, फिजिशियन के अलावा सर्जन शामिल हैं। इनके अलावा मेडिकल ऑफिसर हैं। हिसार, हांसी, सोरखी, नारनौंद, मिर्चपुर, मंगाली, उकलाना और बरवाला में इनकी नियुक्ति होगी। चिकित्सकों की नियुक्त के साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और ओपीडी के बाहर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

18 एमओ की पोस्ट खाली थी
नागरिक अस्पताल में काफी समय से चिकित्सकों की कमी खल रही थी। जिस कारण मरीजों को भी परेशानियों का सामन करना पड़ रहा था। अब नए चिकित्सकों की नियुक्ति होने के बाद मरीजों को राहत मिलेगी। नियुक्ति होने से पहले नागरिक अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के 18 पद रिक्त थे। वहीं अब नागरिक अस्पताल को हड्डी, फिजिशियन, फोरेंसिक विशेषज्ञ, जरनल सर्जरी और बच्चों के चिकित्सक की नियुक्ति होगी।
वहीं, नागरिक अस्पताल में कोई फोरेंसिक विशेषज्ञ नहीं थी। उसकी कमी के कारण संदिग्ध शवों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर किया जाता था। अब फोरेंसिक मेडिसन चिकित्सक सुनील कुमार की नियुक्ति हुई है। हांसी के सरकारी अस्पताल के लिए जरनल सर्जन मनु कुमार और शिशु रोग विशेषज्ञ विकास पूनिया की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें