फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में अगले सप्ताह शुरू होंगे खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ओर से राजकीय विद्यालयों में खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक महोत्सव 31 अगस्त तक प्रत्येक खंड स्तर पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने हिसार शिक्षा विभाग को 8 लाख 72 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक महोत्सव में हरियाणवी लोक समुह नृत्य, हरियाणवी लोक एकल नृत्य व रागिनी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को 5वीं से 8वीं व 9वीं से 12वीं कक्षा तक दो वर्गों में बांटा हैं। विद्यालय स्तर के विजेता विद्यार्थी ही खंड स्तर भाग लेंगे। खंड स्तर के विजेता विद्यार्थी जिला स्तर पर व जिला स्तर के विजेता विद्यार्थी राज्य स्तर व राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति लाइव म्यूजिक पर दी जाएगी। अगर कोई प्रतिभागी सीडी, डाटा केबल, मोबाइल से रिकॉर्डिड संगीत चलाता है तो वह मान्य नहीं होगी।
फेस्टिवल का शेड्यूल
खंड स्तर : 17 से 31 अगस्त
जिला स्तर : 5 से 10 सितंबर
राज्य स्तर : 18 से 20 अक्तूबर
राष्ट्रीय स्तर : दिसंबर 2022
31 अगस्त तक खंड स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूलों में तैयारियां चल रही हैं। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार मिलेगा। कार्यक्रम के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें