फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 9 महीने बाद भी नहीं बढ़ा सिटी बस सेवा का बेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। करीब 9 महीने पहले शुरू की गई सिटी बस के बेड़ में अब तक एक भी बस का इजाफा नहीं हुआ है। सिटी बस सेवा अब भी 5 बसों के सहारे ही चल रही है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों की ओर से सिटी बस सेवा में छह महीने में 50 बसों की बढ़ोतरी का दावा किया गया था। सिटी बसों की संख्या बेहद सीमित होने के चलते यात्रियों को मजबूरन ऑटो रिक्शा का ही सहारा लेना पड़ता है।
हिसार जिले में 26 जनवरी को सिटी बस सेवा शुरु की गई थी। इलेक्ट्रिक बसों से यह सेवा शुरू की गई थी। प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन मंत्री और रोडवेज अधिकारियों ने एलान किया था कि तीन महीने में बसों की संख्या को बढ़ाएंगे। छह महीने में सिटी बस सेवा का बेड़ा 50 तक किया जाएगा। सिटी बस सेवा लगातार फायदे में चल रही है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों की ओर से सिटी बस सेवा के लिए नए रूट भी तय किए गए।नए रूट पर ट्रायल भी सफल रहा। नई बस नहीं मिलने के कारण इन नए रूटों पर बस सेवा शुरु नहीं की जा सकी। सिटी बस सेवा को लेकर लोगों में एक उत्साह था। अब नई बस न मिलने के कारण सिटी बस सेवा स्थिर हो रही है।
विज्ञापन


सिटी बस सेवा के विस्तार को लेकर रोडवेज की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। पहले चरण में हमें 5 सिटी बसें मिलेंगी। जिससे हम दो या तीन नए रूट शुरु कर सकते हैं। हमने दो रूट पर ट्रायल किए थे। जिनका परिणाम सकारात्मक रहा।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें