फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर की हवा में प्रदूषण बरकरार, एक्यूआई 200 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहरवासियों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल रही है। वीरवार को भी शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार तेज हवा चलने या बारिश होने पर ही हवा दोबारा से सांस लेने लायक होगी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से हवा में धुएं की चादर छाई रही। सुबह 7 बजे ही एक्यूआई 260 पर पहुंच गया जबकि पीएम 2.5 267 व पीएम 10 349 दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे तक 260 पर ही बना रहा। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट आई और शाम 5 बजे यह 255 दर्ज और रात 9 बजे 244 दर्ज किया गया। उधर, स्मॉग के लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
शीत लहर का प्रकोप जारी
वहीं शहर में शीत लहर का प्रकोप जारी है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री से नीचे रहा। डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल गया है और शुक्रवार से तापमान में फिर से गिरावट आएगी। अब 17 व 21 नवंबर को कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिनके असर से सिर्फ तापमान में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें