हिसार। जिले में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के डाटा में सेंधमारी करके धोखाधड़ी करने के मामले में सीआईए टीम ने रविवार को फतेहाबाद, उकलाना, बरवाला आदि क्षेत्र में छापे मारे। वहीं, रिमांड पर चल रहे तीन आरोपियों कुंदनपुरा निवासी अमित, प्रभुवाला निवासी सुनील और प्रदीप से पूछताछ जारी है। वहीं, प्रशासन ने आरोपियों की परिवार पहचान पत्र की लॉगिन आईडी बंद करने के लिए मुख्यालय को लिखा है। अधिकारियों द्वारा सोमवार को फिर से जांच की जाएगी।
जांच कर रह रहे हैं
सीआईए इंचार्ज प्रहलाद सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ जारी है और रविवार को उनकी निशानदेही पर फतेहाबाद, बरवाला, उकलाना आदि एरिया में छापेमारी की गई है। सीएससी सेंटर से रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है। पुलिस की टीमें बाकी आरोपियों की तलाश में छापे की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
यह था मामला
एडीसी नीरज के संज्ञान में मामला आया था। फैमिली आईडी में करेक्शन ठीक नहीं कर रहे हैं, जबकि सीएससी सेंटर के बाहर बैठे लोग रुपये लेकर तुरंत काम कर देते हैं। एडीसी ने जांच के बाद उकलाना थाना में शिकायत दी। सात लोगों पर केस दर्ज हुआ। सीआईए ने तीन आरोपियों को पकड़ा।