हिसार क्रिसमस डे की तैयारी को लेकर होटल में लगाया गया सांता क्लाज क्रिसमस डे के साथ बच्चे सांता
हिसार। क्रिसमस के लिए बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। व्यापारियों ने भी इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दुकानों पर क्रिसमस का सामान खूब बिक रहा है। लोग त्योहार के लिए खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि क्रिसमस पर अच्छा व्यापार होगा।
व्यापारियों के अनुसार क्रिसमस मनाने के लिए काफी आइटम बाजार में उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा क्रिसमस ट्री की काफी मांग है। उनके पास 50 रुपये से 5 हजार रुपये तक का क्रिसमस ट्री है। इनकी ऊंचाई एक से 10 तक फीट तक है। इस त्योहार पर लोग सांता क्लॉज की ड्रेस खरीदते हैं। उनके पास सभी आयु वर्गों के लिए ड्रेस उपलब्ध हैं। इसकी रेंज 150 से 850 रुपये के बीच है।
इस बार काफी गिफ्ट आइटम भी आए हैं। इनमें ज्यादातर बच्चों के लिए हैं। इनमें सांता क्लॉज के म्यूजिकल खिलौने हैं। इनकी कीमत 150 से 2500 रुपये तक हैं। इसके अलावा क्रिसमस के लिए विशेष रूप से चश्मे व हेयरबैंड भी हैं। इनकी कीमत 80 से 140 रुपये तक है। उनके पास संता क्लॉज की डमी भी है। इसे भी लोग खूब पसंद रहे हैं।
इसकी कीमत 300 से 450 रुपये तक है। संता क्लॉज के मास्क भी लोग पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा क्रिसमस ट्री को सजाने का भी सामान उनके पास उपलब्ध है। दो दिन बाद ही यानि वीरवार को क्रिसमस का पर्व है। लोग पर्व मनाने के लिए अपनी-अपनी तरह से तैयारियां कर रहे हैं।
-
क्रिसमस केक की अग्रिम बुकिंग शुरू
बेकरी संचालकों ने क्रिसमस के लिए अभी से केक बनाने शुरू कर दिए हैं। लोग भी इनकी एडवांस में बुकिंग करवा रहे हैं। बेकरी संचालक शुभम कुकरेजा ने बताया कि उनके पास क्रिसमस केक के लिए एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है। वह 250 से लेकर 850 रुपये तक का केक उपलब्ध करवा रहे हैं। उनके पास केस की कामी मांग आई है।
मॉल संचालकों ने निकाली विशेष छूट
वहीं क्रिसमस को देखते हुए मॉल संचालकों ने भी ग्राहकों के लिए विशेष छूट योजना शुरू की है। इसमें कपड़ों से लेकर अन्य आइटम शामिल हैं। वहीं रेस्टोरेंट मालिक भी ग्राहकों को विभिन्न ऑफर दे रहे हैं। ताकि बिक्री को और बढ़ाया जा सके।