फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बालवाटिका से कक्षा 3 तक क बच्चों ने ऑनलाइन और कक्षा 4 व 5 के छात्रों ने स्कूल में दी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के साथ सोमवार से बालवाटिका से कक्षा 5वीं की भी परीक्षा शुरू हुई, जिसमें करीब 47 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बालवाटिका के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय, पहली कक्षा का अंग्रेजी, कक्षा दूसरी के विद्यार्थी गणित, तीसरी कक्षा का गणित, चौथी कक्षा के विद्यार्थी अंग्रेजी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। बालवाटिका से कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन एप पर परीक्षा दी। जबकि शेष चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने लिखित में परीक्षा दी। प्रदेश में ऑनलाइन परीक्षा लेने के कारण पोर्टल के सर्वर पर लोड बढ़ गया, जिससे 15 मिनट तक सर्वर डाउन रहा। आला अधिकारी ने जैसे ही घटना की जानकारी मुख्यालय को दी तो उन्होंने करीब 10 मिनट बाद सर्वर की क्षमता को बढ़ा दिया। तब जाकर ऑनलाइन एप पर विद्यार्थियों ने संबंधित विषयों की परीक्षा दी। बता दें कि बोर्ड परीक्षा बाधित न हो इसके लिए स्कूल मुखिया ने इच्छानुसार समय पर उपरोक्त कक्षाओं की परीक्षा ली। मंगलवार को कक्षा 1 व 3 के के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की मौखिक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


कक्षा 6 से 8वीं के विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 8वीं के विद्यार्थियों ने भी परीक्षा दी। जिसमें 6 कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान, कक्षा 7वीं सोशल साइंस व कक्षा के विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी।

-
स्कूल मुखिया ने अपने स्तर पर परीक्षा ली थी। ताकि बोर्ड परीक्षा बाधित न हो। सुबह एक बार सर्वर पर लोड बढ़ने से कार्य बाधित हुआ था। लेकिन 15 मिनट बाद सर्वर की क्षमता को बढ़ा दिया गया था, जिससे परेशानी का हल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें