फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रामपुरा मोहल्ले में चले रहे अवैध पीजी बने लोगाें के लिए परेशानी का सबब, निगमायुक्त से मिली आरडब्ल्यूए

Tue, 18 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के रामपुरा मोहल्ले की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सोमवार को निगमायुक्त नीरज से मिली। इस दौरान एसोसिएशन ने निगमायुक्त से मोहल्ले में तेजी से बढ़ रहे अवैध पीजी, असामाजिक गतिविधियों, अवैध पार्किंग और आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि अवैध पीजी पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी पीजी संचालकों को संपत्ति के व्यावसायिक कर उपयोग के संबंध में नोटिस जारी किए जाएंगे। रामपुरा मोहल्ला रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आशीष कुक्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने निगमायुक्त नीरज से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अनुसार बिना किसी सरकारी अनुमति या एनओसी के कई इमारतों को पीजी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
संपत्ति मालिकों ने अपने मकान ठेकेदारों के माध्यम से किराए पर दे दिए हैं, जिनमें बाहरी लोग रह रहे हैं। पीजी में जरूरत से ज्यादा लोगों के ठहरने से सीवर जाम, पानी की अधिक खपत, बिजली का ओवरलोड और गंदगी की समस्या बढ़ रही है। प्रधान आशीष कुक्की ने बताया कि इन अवैध पीजी में रहने वाले कई बाहरी लोग नशाखोरी, शराबखोरी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने जैसी गतिविधियों में लिप्त हैं। देर रात तक मोहल्ले में संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही से सुरक्षा की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

महिलाओं और बुजुर्गों को खासतौर पर परेशानी हो रही है। पीजी में रहने वाले लोगों के पास अपने निजी वाहन हैं, जिन्हें वे सड़क पर अवैध रूप से पार्क कर देते हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है और स्थानीय निवासियों के लिए अपने वाहनों को खड़ा करने की जगह नहीं बचती।

आवारा कुत्तों की भी समस्या

एसोसिएशन ने बताया कि मोहल्ले में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई लोग इनके काटने से घायल हो चुके हैं। इसके अलावा काफी कुत्ते वाहनों के पीछे भी दौड़ने लगते हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है।

एसपी ने सत्यापन करवाने के दिए निर्देश
एसोसिएशन एसपी शशांक कुमार सावन से मिली और उन्हें अवैध पीजी की समस्या से अवगत करवाया। एसोसिएशन के अनुसार एसपी ने पांच दिन में सभी पीजी में रहने वालों का सत्यापन करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें