फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाल विवाह निषेधक अधिकारी ने रुकवाई नाबालिग की शादी, जींद से आनी थी बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। बाल विवाह निषेधक अधिकारी ने बास में 16 वर्षीय नाबालिग की शादी रुकवाई। विवाह खर्च से बचने के लिए परिजन बड़ी बेटी के साथ नाबालिग बेटी की भी शादी कर रहे थे। वहीं नाबालिग की जिस युवक से शादी हो रही थी वह भी मात्र 20 वर्ष का था। ऐसे में टीम ने परिजनों को नोटिस दिया व नाबालिग का 18 वर्ष की उम्र तक विवाह न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दरअसल बास में दो बहनों का विवाह था। इसमें एक लड़की की उम्र साढ़े 18 वर्ष थी। जबकि उसकी छोटी की उम्र मात्र 16 वर्ष थी। सूचना मिलने पर बाल विवाह निषेधक अधिकारी बबीता चौधरी टीम के साथ वहां पहुंची। इस दौरान सहायक सचिन महता व बास पुलिस थाना से पुलिसकर्मी भी साथ में मौजूद रहे। टीम ने वहां जाकर दोनों बहनों के दस्तावेजों की जांच की। जिसमें छोटी बहन की उम्र 16 वर्ष मिली। टीम ने विवाह को रुकवाया और परिजनों को शादी न करने के लिए कहा। टीम ने परिजनों से नाबालिग के विवाह का कारण पूछा तो परिजनों ने कहा कि दोनों बहनों की एकसाथ शादी होती तो विवाह खर्च भी बचता। इसलिए शादी की जा रही थी। टीम ने परिजनों को नोटिस दिया व नाबालिग की शादी न करने के लिए कहा। अभिभावकों ने भी लिखित में दिया कि वह केवल बड़ी बेटी की ही शादी करेंगे। दरअसल शादी शाम को थी। नाबालिग की बारात जींद से आनी थी। वहां पर भी टीम ने जाकर जांच की तो दूल्हे की उम्र मात्र 20 वर्ष मिली। जबकि शादी के लिए युवकों की उम्र 21 वर्ष के अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें