फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालजनों ने पत्नी को नहीं भेजा वापस तो अपने सास-ससुर सहित 15 के खिलाफ बाल विवाह के तहत दर्ज करवाया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फतेहाबाद जिले के एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की जबरन शादी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत नाबालिग लड़के के जीजा फतेहाबाद के गांव खुंबर निवासी गोबिंदराम ने हिसार सदर थाने में दी है। गोबिंदराम का कहना है कि उसके ससुरालजन उसकी पत्नी को उसके पास नहीं भेज रहे। जिस कारण वह परेशान है। इसी परेशानी में उसने मामले का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़के के पिता फतेहाबाद के गांव खुंबर निवासी दलबीर उर्फ बिहारी, उसकी माता सरोज देवी, रोहताश, रोहताश की पत्नी, शर्मिला, रणबीर, व डोभी निवासी सोनू, सुरेंद्र, सोनू के पिता, माता, बहन, चाचा-चाची व मामा के खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोबिंदराम ने बताया कि दलबीर उर्फ बिहारी ने अपने नाबालिग लड़के की शादी डोबी गांव निवासी युवती के साथ 14 मई 2019 को की थी। शादी के समय उसके साले की उम्र 15 वर्ष के करीब थी। नाबालिग होने के कारण उसका एक बच्चा भी आठवें महीने में ही मर गया था। गोबिंदराम का आरोप है कि आरोपियों ने जबरदस्ती उसके साले की शादी की है। उसके पास उसके साले की एक डीएमसी है। जिस पर उसकी जन्म तिथि एक जनवरी 2004 है। गोबिंदराम का कहना है कि जब भी उसने इसका विरोध किया, उसे जान से मारने की धमकी दे दी गई। उसकी पत्नी को भी ससुरालजनों ने अपने पास रख लिया। गोबिंदराम का आरोप है कि उसकी आठ महीने की बेटी को भी आरोपी अपशब्द कहते हैं। गोबिंदराम ने सुबूत के तौर पर पुलिस के समक्ष अपने नाबालिग साले व उसकी पत्नी की अंक तालिका, शादी के फोटो, व अन्य आंगनबाड़ी का रिकॉर्ड भी पेश किया है। गोबिंदराम ने बताया कि उसके साले की पत्नी का सातवें महीने में गर्भपात भी हो गया था। अब वह करीब सात महीने से अपने मायके में रह रही है। उसने बताया कि उसके साले की पत्नी की उम्र उस दौरान 25 वर्ष थी। मामले में पुलिस ने सभी 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें