फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बनी पानी की डिग्गी में नहाते समय बच्चे की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद में रविवार सुबह करीब नौ बजे खेत में बनी पानी की होदी में नहाते समय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांचकर्ता हेडकांस्टेबल सूरजमल ने बताया कि बालसमंद निवासी 12 वर्षीय मोहित अपने ताऊ के बेटे व जीजा के साथ खेत में बनी होदी में नहा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसलने के कारण वह करीब 12 फुट गहरे पानी में डूब गया। परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक मोहित के दादा सुभाष के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मोहित के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें