रेलवे स्टेशन पर खड़ी मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक पवन कुमार की स्पेशल बोगी।
हिसार। जयपुर से पहुंचे मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक पवन कुमार ने बुधवार को हिसार और सातरोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हुए कार्यों का निरीक्षण किया। स्टेशन के वेटिंग हॉल, लॉबी, प्लेटफार्म पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हिसार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक सातरोड के लिए रवाना हो गए। जयपुर से उनकी स्पेशल बोगी हिसार पहुंची थी। वहीं, उनके निरीक्षण से पहले रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई का कार्य चलता रहा। प्लेटफार्म के साथ लगते ट्रैक पर सफेद चुना डाला गया। रेलवे स्टेशन पर बने प्याऊ को भी साफ किया जा रहा था। वहीं, मई के पहले सप्ताह में बीकानेर मंडल के महाप्रबंधक अमिताभ भी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचेंगे।
सीएमआई ने रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में रखे आग बुझाने के यंत्र जांचे
रेलवे के सीएमआई सत्यपाल ने रेलवे स्टेशन पर कैंटीन की भी जांच की। उन्होंने कैंटीन पर साफ-सफाई जांची। साथ ही कैंटीन पर रखे गए आग बुझाने के यंत्र की तारीख चेक की। उन्होंने कैंटीन पर संचालकों को निर्देश हुए कहा कि वह साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। दस्तावेज में कोई कमी नहीं रहने चाहिए। कैंटीन पर मिलने वाला खाने का सामान ताजा हो। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।