फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुख्य सिपाही को पीजी के अंदर बंधक बनाकर पीटा

Sat, 16 Sep 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी संचालक समेत 3 पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। बैंक कॉलोनी में झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंचे अर्बन एस्टेट चौकी के मुख्य सिपाही जयप्रकाश को तीन लोगों ने पीजी में बंधक बनाकर पीटा। इस संबंध में पुलिस ने पीजी संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।


पुलिस को दिए गए बयान में अर्बन एस्टेट चौकी के मुख्य सिपाही जयप्रकाश ने बताया कि चौकी में जेडीओ ड्यूटी पर तैनात था। शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे कपिल गेरा अपने दो साथियों और दूसरे पक्ष से सुनील संचालक ब्रदर्स पीजी बैंक कॉलोनी आपस में कहासुनी होने पर चौकी में आए। दोनों पक्ष आपसी सहमति से सुबह अपनी शिकायत देकर कार्रवाई करवाने की बात कहकर चौकी से चले गए। अलसुबह 3 बजे कपिल गेरा ने चौकी में आकर शिकायत दी कि मेरे स्टाफ के लड़के ब्रदर्स पीजी, बैंक कॉलोनी में रहते हैं। पीजी मालिक सुनील व सुमित शराब पीकर लड़कों के साथ मारपीट कर रहे हैं और उनके कमरे की बिजली सप्लाई बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सिपाही जयप्रकाश ने बताया कि जब मौके पर गया तो सुनील और सुमित मेरे साथ बदतमीजी करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट करते हुए घसीटते हुए पीजी के अन्दर ले गए और फोन छीन लिया। उसके बाद छत पर ले गए और बंधक बना लिया। वे काफी देर तक मारपीट करते रहे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें