स्कूटर की सांड से टक्कर होने से घायल हुआ था सवार आजाद नगर निवासी 47 वर्षीय रोशन लाल मौत हो गई। रोशन लाल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। गंभीर रूप से घायल हुए चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
वह शुक्रवार को स्कूटर पर गोरछी से लौट रहे थे। गांव चौधरीवास में अचानक सांड आगे आने से स्कूटर अनियंत्रित होकर गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी रविवार को मौत हो गई। आजाद नगर चौकी पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम यहां सरकारी अस्पताल में किया गया।
जिले भर में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा
शहर में ही नहीं पूरे जिले में बेसहारा पशु नासूर बन गए हैं। जहां देखो वहीं सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा दिखने लगा है। रात को पशु सड़कों पर आ जाते हैं। अंधेरे में वाहनों की आमने सामने लाइट गिरने से चालक को दिखाई नहीं देता और हादसा हो जाता है। जिले में हजारों की संख्या में बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहा है।
बेसहारा पशुओं से जा चुकी है 10 से ज्यादा जान
शहर में पिछले दो साल में बेसहारा पशुओं के कारण अभी तक 10 से ज्यादा जान जा चुकी है। इन हादसों में कोई सीधे सड़क हादसे जुड़े हैं और कई में सीधे पशुओं ने लोगों पर हमला बोला है। गोअभ्यारण के लिए निगम को एक रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 33 साल के लिए लीज पर मिली जमीन नगर निगम को हिसार में गोअभ्यारण बनाना है। जिसको लेकर नगर निगम को जीएलएफ से 50 एकड़ जमीन मिल गई है। हालांकि अभी कागजी कार्रवाई बाकी है। कैबिनेट ने एक रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 50 एकड़ जमीन 33 साल के पट्टे पर जीएलएफ से निगम को देने के लिए मंजूरी दे दी है।