फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी चौधरी देवीलाल की जयंती : अभय चौटाला

Mon, 06 Jul 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पूर्व नेता प्रतिप
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को साउथ बाईपास स्थित एक मैरिज पैलेस में हुई। बैठक के बाद राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने बताया कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती 25 सितंबर 2026 को नूंह में सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र का चौधरी देवीलाल से विशेष जुड़ाव रहा है इसलिए कार्यकारिणी की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में अभय चौटाला ने चानौत गांव में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर टी-कनेक्शन नहीं दे रही और अमृत योजना का हवाला देकर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने हांसी-बरवाला भाखड़ा पाइपलाइन परियोजना का कार्य रुके होने पर भी सवाल उठाए। चौटाला ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना चाहती है तो परियोजना को शीघ्र पूरा करे। उन्होंने एनओसी को काम में देरी का बहाना बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो प्रशासनिक स्तर पर इसका समाधान संभव है।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विपक्ष की भूमिका इनेलो निभा रही है जबकि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर सक्रिय नहीं है। चानौत आंदोलन जैसे विषय पर कांग्रेस नेतृत्व को आगे आना चाहिए था। साथ ही दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक बिके थे और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव तक उसके कई विधायक पार्टी छोड़ देंगे। बैठक में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, विधायक आदित्य चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान, प्रकाश भारती, जिलाध्यक्ष सतपाल काजला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें