फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल में अब दो एसएमओ देंगे सेवाएं, डॉ. राजीव डाबला को सौंपा कार्यभार

Thu, 27 Mar 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल में अब दो एसएमओ अपनी सेवाएं देंगे। हिसार के जिला नागरिक अस्पताल के सर्जन डॉ. राजीव डाबला को पदोन्नत कर एसएमओ बनाया गया और उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टिंग दी गई है। वहीं उनके आने से यहां तीन महीने से बंद पड़ी ऑपरेशन की सुविधाएं भी फिर से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लंबे समय के बाद एक स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति हुई है। यहां पर एसएमओ के दो व चिकित्सकों के 11 पद हैं, जिसमें से एसएमओ का एक व चिकित्सक के सात पद रिक्त हैं। चिकित्सकों की कमी होने के चलते अक्सर मरीजों को हिसार रेफर किया जा रहा था। लंबे समय से यहां पर चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति की मांग की जा रही थी। खासतौर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की। ताकी मरीजों को हिसार न जाना पड़े। बुधवार शाम को स्वास्थ्य विभाग ने 49 चिकित्सकों को पदोन्नत कर एसएमओ बनाया है। साथ ही उनकी नई नियुक्ति की गई है, जिसमें उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल का एसएमओ नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. राजीव डाबला सर्जन भी हैं। ऐसे में उनके आने से नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन सुविधा मिलेगी। यहां द्वितीय तल पर ऑपरेशन थिएटर बना हुआ है। एसएमओ के रूप में वह कौन से कार्य देखेंगे, यह उनकी ज्वाइंनिंग के बाद तय किया जाएगा। बता दें कि यहां अभी एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा कार्य संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें