हिसार के नारनौंद में नर्सिंग कॉलेज में जमकर हंगामा हो रहा है। कॉलेज की छात्राएं कॉलेज प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही हैं। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
हिसार के नारनौंद में नर्सिंग कॉलेज में बवाल हो गया। कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस छात्राओं को कॉलेज के अंदर धकेल रही है।छात्राओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। कॉलेज परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन
छात्राओं का आरोप है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए बुलाई गई थी, लेकिन पुलिस ही उनके साथ जबरदस्ती कर रही है। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों के बाद भी सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की। कॉलेज की छात्राएं पिछले लगभग एक महीने से आंदोलन कर रही हैं।
छात्राओं ने यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ छात्राओं की बहसबाजी हो गई। पुलिस जबरदस्ती छात्राओं को हटाने में जुटी है।