झज्जर में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। सुबह और शाम को हल्की ठंड अभी भी है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।
सोनीपत में सुबह से ही आसमान में खिली धूप निकली हुई है। दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि व बारिश से न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
करनाल में सुबह से ही आसमान साफ है। सुबह से धूप खिली हुई है, जिससे आज तापमान में वृद्धि की संभावना है।
रेवाड़ी में सुबह से मौसम साफ है। बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। धूप भी निकली हुई है। आज हवाएं नहीं चल रही है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अंबाला में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकल रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने भी रविवार तक ही बारिश का प्रभाव बताया था। आज तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
सिरसा में धूप निकलने के कारण मौसम साफ है। लेकिन सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। सुबह का तापमान आठ डिग्री के आस पास दर्ज किया गया है।